Monday, June 6, 2016

हिमाचल प्रदेश की सड़कें यहां की जीवन रेखा हैं और ये यातायात का प्रमुख साधन भी हैं। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां की सड़कें संकरी, सर्पीली और जोखिम भरी है। इन सड़कों का निर्माण पहाड़ काटकर किया गया है। कई जगह तो सड़के इतनी तंग है कि टायर सड़क के बाहर से होकर गुजरता है। और कई बार बस को मोड़ते समय आधा हिस्सा पहाड़ पर झूल जाता है।

इन सड़कों पर मामूली चूक से मौत होना लगभग तय है क्योंकि बचने का कोई मौका नहीं मिलताए यहां आगे कुआं पिछे खाई जैसी स्थिति है।
इन सड़कों पर अच्छे से अच्छा ड्राइवर भी गाड़ी चलाने से पहले जरूर सोचेगा।  लेकिन अपने साहस के साथ हिमाचल पथ परिवहन निगम के चालक हिमाचल की सड़कों पर जान हथेली पर रखकर गाड़ी चलाते हैं।

हिमाचल में सड़कें तंग होने के कारण इन पर पास देना भी आसान काम नहीं हैए पास देते वक्त हमेश दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार तो पास देने के लिए कई किलोमीटर पीछे हटना पड़ता है। बर्फबारी के समय में इन सड़कों पर बसें चलाना और भी मुश्किल हो जाता है। बर्फबारी के दौरान स्किड होने का खतरा बना रहता है और भारी बर्फबारी पर बर्फ में फंसने का खतरा भी।

आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ खतरनाक सड़कों से रू.ब.रू करवाने जा रहे हैं जिन पर भ्त्ज्ब् के चालक जान जोखिम में डालकर चलते हैं।


Source: Trigarth Studio






















Image Source:  Himachal Parivahan- HRTC

Sunday, June 5, 2016

भारत में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि कई शहरों में खुले आसमान तले सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। पिछले काफी समय से यह समस्या विकराल होती जा रही है। शुद्ध हवा के लिए पेड़ों का लगाना जरूरी है लेकिन शहरों में इतनी जगह भी नहीं रही की पेड़ों को लगाया जा सके। इसलिए अगर आप अपने घर में शुद्ध हवा चाहते हैं तो इसके लिए इंडोर प्लांट्स बहुत अच्छा विकल्प है।

इंडोर प्लांट्स से आपके घर की हवा तो शुद्ध होगी ही इसके साथ-साथ आपके घर की सुंदरता में भी चार चांद लग जाएंगे। इंडोर प्लांट्स के लिए पौधों का चुनाव करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि किस पौधे की क्या अहमियत है।

Spathiphyllum ( ’Peace Lily’)
 

ये पौधे कुछ लोगों के घर देखने को मिलते हैंए जो हर तरह की हानिकारक गैसों को खत्म करता है। यह धूल को समाप्त कर घर की हवा को शुद्ध रखता है।


Bamboo palm



ये पौधा हानिकारक गैसों को फिल्टर करने का काम करता हैए इसे फर्नीचर के बगल में रख जाता हैए क्यों की ये उसमें प्रयुक्त केमिकल को वाष्प में बदल कर खत्म कर देता है।


Gerbera jamesonii
 

इस पौधे को अच्छी तरह से गर्म एरिया में रखना चाहिएए क्यों की ये हवा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को खत्म करता है।


Scindapsus (’Golden Lotos’)



गोल्डेन लोटस छाया में बढ़ने वाले सभी पौधों में से बेस्ट पौधा है। यह आपके घर की हवा को साफ रखने के लिए उत्तम हैए लेकिन एक बात याद रहे कि ये एक तरह से जहरीला पौधा भी होता है। इसलिए इसे बच्चों और जानवरों से दूर रखना चाहिए।


Nephrolepis (’Boston Fern’)




यह हवा में नमी कायम रखने और हानिकारक गैसों जैसे कार्बन मोनो ऑक्साइड को खत्म करने वाला बेहतर पौधा है। इसे रेगुलर पानी की आवश्यकता होती है और यह छाया में भी रह सकता है।


Image source- shutterstock

Source- brightside

Related Posts